{"_id":"f88e075b2d63794e6285b698e23003db","slug":"lutkand-police-arrived-near-the-disclosures-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकांड के खुलासे के निकट पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटकांड के खुलासे के निकट पहुंची पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी में बीती 26 जनवरी को व्यापारी के साथ हुई 50
विज्ञापन
लाख की लूट के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही आरोपियों के
चेहरे से नकाब उतर सकता है। इसके लिए पुलिस टीम लगी हुई है। इस कांड के
खुलासे को पुलिस पर भारी दबाव है।
ज्ञात हो कि सांडी निवासी मुकेश गुप्ता की सर्राफा की दुकान है। 26 जनवरी की शाम को वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार उनके पास से जेवर से भरा थैला लेकर फरार हो गए है। जिसमें लगभग पचास लाख के जेवर भरे थे। विरोध में व्यापारियों ने तीन दिन तक दुकानें बंद रखी थी।
जिले के व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर 29 जनवरी को विरोध प्रदर्शन भी किया था। व्यापारी से लूटकांड के खुलासे को तत्कालीन एसएसपी गोविंद अग्रवाल की ओर से सात सदस्यीय टीम गठित की गई, जिसमें सीओ बिलग्राम को प्रभारी बनाया गया था।
प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाल, प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम, प्रभारी निरीक्षक मल्लावां, एसओ अरवल, एसओ लोनार और एसओ सांडी को टीम में शामिल किया गया था। टीम को प्रतिदिन प्रगति की एएसपी पूर्वी बीसी दुबे समीक्षा कर रहे थे। उनके निर्देशन में पुलिस टीम खुलासे में लगी हुई थी।
सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम के आरोपियों तक पहुंच चुकी है। कुछ लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अगर सभी कुछ सही रहा तो दो एक दिन के अंदर आरोपियों के चेहरे से नकाब उठ जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा कि इस लूटकांड में शामिल कई चेहरे चौंकाने वाले हो सकते हैं।