{"_id":"677ad13271f2767b8c002c4d","slug":"lucknow-varanasi-prayagraj-and-shrish-chand-academy-won-the-matches-hardoi-news-c-213-1-hra1004-124982-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और श्रीश चंद अकादमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और श्रीश चंद अकादमी ने जीते मैच
विज्ञापन
आरआर इंटर काॅलेज में हॉकी मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
हरदोई। आरआर इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे श्रीश चंद्र मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को आठ टीमों के बीच चार मैच खेले गए। इसमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और श्रीश चंद अकादमी की टीमों ने मैच जीते
रविवार को हुए मैचों की शुरुआत जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। पहला मैच गोला और लखनऊ की टीम के बीच हुआ। इसमें लखनऊ ने गोला की टीम को 2-0 से हरा दिया। दूसरे मैच में रायबरेली और वाराणसी हॉस्टल की टीम एक-दूसरे से भिड़ीं। वाराणसी हॉस्टल ने रायबरेली को 4-1 से हराकर बढ़त बनाई। तीसरे मैच में श्रीश चंद्र हॉकी अकादमी की टीम और बाराबंकी के खिलाड़ियाें के बीच मैच खेला गया। बाबू श्रीश चंद्र अकादमी ने 3-1 से गोल कर बाराबंकी को हरा दिया।
चौथा मैच प्रयागराज व पीलीभीत के बीच खेला गया। प्रयागराज ने पीलीभीत को 5-3 के अंतर से हराकर शृंखला में बढ़त बनाई। रेफरी सुनील गुप्ता, बृजेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, अहसान रहे। मैच के दौरान डॉ. रमेश अग्रवाल, प्रबंधक अजय प्रताप सिंह तेगू, सूर्य प्रताप, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, गोविंद नानवानी, अब्दुल गफ्फार आदि मौजूद रहे।