{"_id":"58ed24e74f1c1b6137cf6c7a","slug":"lucknow-s-youth-found-dead-in-atrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के युवक का अतरौली में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के युवक का अतरौली में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के कौढिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार सुबह लखनऊ के युवक की लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी में मिली डायरी में लिखे पते के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस को युवक की जेब से नशे की गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
लखनऊ के रहिमाबाद थाना क्षेत्र के जालामऊ निवासी सियाराम के बेटे मुनेंद्र (30) का ननिहाल अतरौली थाना क्षेत्र के पीरनखेड़ा निवासी रामऔतार के यहां है। सोमवार सुबह वह ननिहाल जाने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार सुबह उसक ी लाश इसी थाना क्षेत्र के कौढ़िया प्राथमिक विद्यालय के परिसर में मिली।
विज्ञापन
मंगलवार क ो छुट्टी थी। इसके चलते करीब 10 बजे स्कूल की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की जेब से मिली डायरी में मिले नंबरों से परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंचे मृतक के भाई मधुराम ने बताया कि मुनेंद्र दिल्ली में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
वह तीन दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था। सोमवार को वह ननिहाल जाने की बात कहकर घर से निकला था। मधुराम ने आरोप से इंकार किया। एसओ श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि तलाशी में युवक क ी जेब से नशे की गोलियां बरामद हुई हैं। संभवत: ज्यादा गोलियां खाने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने आरोप से इनकार किया है। बताया कि शव क ो पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।