{"_id":"6adb9ab65d6762521f0550b4","slug":"low-voter-turnout-hardoi-news-c-213-1-hra1001-158940-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कम निकले मतदाता, स्नातक में 41.37 और शिक्षक में 54 प्रतिशत वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कम निकले मतदाता, स्नातक में 41.37 और शिक्षक में 54 प्रतिशत वोटिंग
विज्ञापन
फोटो-10- पुत्र आदि के साथ मतदान कर बाहर निकलतीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी। संवाद
हरदोई। लखनऊ खंड के शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य पद के लिए मतदान के प्रति मतदाताओं में रुझान कम दिखा। शुक्रवार को हुए मतदान में जिले में स्नातक एमएलसी के लिए 41.37 प्रतिशत और शिक्षक एमएलसी के लिए 54.07 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और शांति-व्यवस्था कायम कराई। वहीं कछौना में सपा और भाजपा प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए।
एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 20 मतदान केंद्र बनाए गए थे। स्नातक एमएलसी के लिए 87,695 और शिक्षक एमएलसी के लिए 6,482 मतदाताओं को मताधिकार मिला। सुबह से ही मतदान के प्रति मतदाताओं में कम रुझान दिखा। शहर में जीआईसी मतदान केंद्र पर दोपहर में मतदाताओं की संख्या कुछ अधिक दिखी लेकिन फिर सुस्ती दिखने लगी। ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर भी स्थिति रहीं।
शाहाबाद, पिहानी और टोडरपुर में कुल मतदाता 613 में से 349 मत पड़े। यह जानकारी एसडीएम अवनीश कुमार ने दी। हरपालपुर में शिक्षक एमएलसी पद के लिए कुल 396 में 302, स्नातक एमएलसी पद के लिए 2,515 में 1,327 मतदाताओं ने मताधिकार किया। माधौगंज में स्नातक में 38 प्रतिशत और शिक्षक में 52 प्रतिशत मत पड़े।
विज्ञापन
पिहानी में स्नातक में 48.59 और शिक्षक के लिए 48.59 प्रतिशत मतदान हुआ। मल्लावां में स्नातक में 43.51 और शिक्षक में 53.21 प्रतिशत मतदान हुआ। भरावन में स्नातक में 43.51 और शिक्षक में 53.21 प्रतिशत मतदान हुआ। सांडी में शिक्षक में 47.45 और स्नातक में 45 प्रतिशत मतदान हुआ। बावन ब्लॉक में स्नातक में 34.28 प्रतिशत और शिक्षक में 50.70 प्रतिशत मतदान हुआ।
-- -
दूसरे ब्लॉकों के मतदान केंद्रों पर जुड़े मिले मतदाता
बिलग्राम। बिलग्राम क्षेत्र के मतदाताओं के नाम मतदान केंद्र बिलग्राम के स्थान पर दूसरे विकास खंडों की मतदाता सूची में जुड़े मिले। वहीं शिक्षक मतदाताओं के वोटर स्लिप डाक के माध्यम से प्राप्त हुई थीं। स्लिप में त्रुटियां सामने आईं। हसनापुर के मतदाता भयन्नू सिंह के मुताबिक गांव के ही साहब सिंह, सतेंद्र सिंह, जोधालाल, नैमिष दीक्षित के नाम बिलग्राम के स्थान पर सांडी ब्लॉक की मतदाता सूची में जुड़े मिले। पंकज त्रिपाठी का मतदान स्थल बिलग्राम के स्थान पर हरदोई में लगा दिया गया। जागेश्वर प्रसाद निवासी मंडई ने बताया कि उनके व उनके परिवार के रामप्रकाश, चंद्र प्रकाश का मतदान केंद्र माधौगंज बना दिया गया।
-- -
जीआईसी में जारी रहा वीआईपी कल्चर
एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए जीआईसी में मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां पर डाकघर से कलक्ट्रेट रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर आमजन को निकलने से रोका गया जबकि चार पहिया वाहन धड़ल्ले से जाने दिए गए। यह वाहन जीआईसी गेट तक आसानी से पहुंचे। वहीं अंदर जाने वाले लोगों को मोबाइल ले जाने से रोका गया जबकि वीआईपी और सत्ता की हनक में मतदाता परिसर में लोग मोबाइल लिए दिखे।
-- -
भाजपा व सपा समर्थक भिड़े
कछौना। एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए ब्लॉक परिसर के बाहर सपा व भाजपा प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। स्नातक खंड के चुनाव में इं. अवनीश कुमार के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह व सपा समर्थित कांति सिंह के समर्थक रविकांत पटेल एडवोकेट मतदाताओं से बात कर रहे थे। इसी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नाराजगी जताने के साथ एक युवक को मारपीट के लिए उकसा दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती हैं। वहीं वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक बार-बार एक अन्य व्यक्ति को मारने के लिए दौड़ता दिखाई दे रहा है। एएसपी और एडीएम पुलिस फोर्स के साथ आए और मामले को शांत कराया।