फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   love couple found hanged in orchard

बाग में फांसी पर लटकता मिला प्रेमी युगल का शव

Tue, 18 Aug 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
love couple found hanged in orchard
हरदोई में प्रेमी युगल के शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जानकारी लेते सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा व पीछ - फोटो : HARDOI
माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव गौरा में बाग में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। सीओ बिलग्राम और फील्ड यूनिट ने मौके पर जाकर जांच की। मौके से दो मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच की बात कही है। परिजनों के बंदिशें लगाने के कारण खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गांव निवासी किशोर (17) गांव में कक्षा आठ तक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में मजदूरी करने चला गया था। लॉकडाउन के दौरान वह अप्रैल में गांव लौटा था। उसके मकान से लगभग सौ मीटर दूर किशोरी (16) का घर है। वह कक्षा नौ तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रहती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार सुबह सफाई के बाद कूड़ा डालने के लिए गांव के बाहर की ओर गए ग्रामीणों ने बाग में आम के पेड़ से दोनों के शव दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटकते देखे तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा, थानाध्यक्ष माधौगंज धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मौके से मिले दोनों फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदिश नहीं हुईं बर्दाश्त, मां के आंचल को बनाया फंदा
माधौगंज (हरदोई)। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक किशोर और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग दो माह से चल रहा था। लॉकडाउन में जब किशोर दिल्ली से लौटकर आया तब पड़ोसी और एक ही बिरादरी के होने के नाते दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा। सोमवार को दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर किशोरी के परिजनों ने किशोर को उलाहना भी दिया था। किशोरी पर भी बंदिश लगा दी गई थी। इसके बाद ही दोनों ने खुदकुशी का फैसला किया। दोनों अपनी मां का दुपट्टा लेकर आए थे। दोनों दुपट्टों को जोड़कर फंदे बनाए और फांसी लगा ली।

फोन पर बात कर घर से निकले थे दोनों
किशोर की मां के मुताबिक सोमवार रात लगभग ढाई बजे किसी का फोन बेटे के पास आया था। इसके बाद वह घर से निकल गया। उधर दूसरी ओर किशोरी की मां का कहना है कि बेटी रात लगभग दो बजे घर से कहीं चली गई थी। रात में उसे तलाशा गया लेकिन कुछ पता नहंीं चला। सुबह शव मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed