फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lotus blossomed for the first time in Gopamau

Hardoi News: गोपामऊ में पहली बार खिला कमल

Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed for the first time in Gopamau
गोपामऊ। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों में टक्कर की लड़ाई हुई। निवर्तमान चेयरमैन परवीन ने अपने पुत्र नौशाद नदवी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतारा था। पूर्व चेयरमैन हाजी वली मोहम्मद भाजपा समर्थित प्रत्याशी थे। यहां से भाजपा पहली बार जीती है। कस्बे में सबसे अधिक आबादी मुस्लिमों की है। ऐसे में भाजपा की जीत से साफ हो गया है कि मुस्लिम वोटर भी बीजेपी को वोट दे रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में पहली बार कमल खिला है। दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का अंतर पांच सौ के आस पास लगा रहे थे, लेकिन जीत 54 मतों से होगी अंदाजा नहीं था। तीन सौ से अधिक संख्या में मत अवैध घोषित किए गए। बीजेपी प्रत्याशी वली मोहम्मद को नगर की जनता ने कम मतों से ही सही चेयरमैन चुन लिया है। यहां पर 12 हजार से अधिक वोटर हैं। इसमें केवल 3500 वोटर हिंदू हैं, इसके अलावा सभी वोटर मुस्लिम हैं। यहां पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद यह लोग लोगों में चर्चा है कि मुस्लिम अब भाजपा की ओर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed