फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lotus blossomed again: Jai Prakash won from Hardoi and Ashok Rawat won from Misrikh.

फिर खिला कमल : हरदोई से जय प्रकाश और मिश्रिख से अशोक रावत जीते

Wed, 05 Jun 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed again: Jai Prakash won from Hardoi and Ashok Rawat won from Misrikh.
हरदोई। हरदाेई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिल गया। हरदोई से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश रावत और मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार रावत को निर्वाचित घोषित किया गया है। हरदोई से जय प्रकाश ने सपा प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) ऊषा वर्मा को 27,856 वोटों से हराया। इसी तरह मिश्रिख से अशोक रावत ने सपा प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) को 33,291 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन

हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के लिए बीती 13 मई को मतदान हुआ था। हरदोई लोकसभा क्षेत्र में सदर, शाहाबाद, सवायजपुर, सांडी और गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में हरदोई के संडीला, बालामऊ और बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जबकि कानपुर नगर की बिल्हौर और सीतापुर जनपद की मिश्रिख विधानसभा सीट भी मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में आती हैं। हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश को 4,86,798 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 4,58,942 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को 1,22,334 वोट मिले। नोटा को 8,814 वोट मिले। इसी तरह मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत को 4,74,723 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता राजवंशी को 4,41,432 वोट और बसपा के बीआर अहिरवार को 1,11,884 वोट मिले। नोटा को 8,027 वोट मिले। दोनों ही सीटों के परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जमकर गुलाल उड़ाया गया। उल्लेखनीय है कि हरदोई लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान हुआ था। कुल 57.55 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि मिश्रिख में 55.89 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम पार्टी वोट



जय प्रकाश भाजपा 4,85,745

ऊषा वर्मा सपा 4,57,553



भीमराव आंबेडकर बसपा 1,22,334

शिव कुमार निर्दलीय 4897



श्याम कुमार पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) 4196

सुनील वर्मा निर्दलीय 3819



इंद्रपाल जस्टिस पार्टी 2945

मुन्नालाल नारी नर रक्षक पार्टी 1588



ओम प्रकाश निर्दलीय 1559

अवधेश कुमार निर्दलीय 1420



प्रदीप कुमार भारतीय कृषक दल 1349

ब्रह्मप्रसाद लोक जनसंघर्ष पार्टी 1139



नोटा 8778
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed