{"_id":"672bb0c24134fc7b7f0d3517","slug":"lost-husband-got-job-10-days-ago-died-while-going-to-buy-land-hardoi-news-c-12-1-knp1020-888515-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पति खोया, 10 दिन पहले मिली नौकरी, जमीन खरीदने जाते समय गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पति खोया, 10 दिन पहले मिली नौकरी, जमीन खरीदने जाते समय गई जान
विज्ञापन
हरदोई। ऑटो हादसे में जान गंवाने वालों में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के माझ गांव निवासी माधुरी (37) भी शामिल हैं। माधुरी 16 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने के लिए बिलग्राम तहसील जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं, लेकिन रास्ते में हुए हादसे में उनकी जान चली गई। माधुरी के पति की मौत पांच माह पहले कैंसर से हुई थी। 10 दिन पहले ही उसने उन्नाव जनपद में पंचायत राज विभाग के अधीन सफाईकर्मी के पद पर नौकरी शुरू की थी। मां की मौत की जानकारी मिलने पर उनके तीन बच्चे बिलख पड़े।
मांझ गांव निवासी माधुरी के पति राजकुमार पंचायत राज विभाग के अधीन उन्नाव जनपद में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। पांच माह पहले कैंसर से उनकी मौत हो गई थी। मृतक आश्रित के तौर पर पति की जगह माधुरी को 30 सितंबर को पंचायत राज विभाग ने नियुक्ति पत्र सौंपा था। 26 अक्तूबर को माधुरी को उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद विकास खंड के खैरहन गांव में तैनाती दी गई थी। विभाग से कुछ देयकों का भुगतान भी किया गया था।
दो लाख 20 हजार रुपये में उसने खंजरिया के पास 16 बिस्वा जमीन तय की थी। इस जमीन का बैनामा बुधवार को बिलग्राम में होना था। इसके लिए माधुरी के पिता राम सिंह और मां रामप्यारी व चंदीपुर निवासी भांजे रामलाल और विमल बिलग्राम गए थे। राम सिंह और राम प्यारी दूसरे ऑटो से बिलग्राम पहुंचे। रामलाल और विमल बाइक से गए थे। चारों लोग माधुरी के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत की खबर आई।