फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lord Mahavira world peace

भगवान महावीर से विश्व शांति की कामना

Wed, 20 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 20 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lord Mahavira world peace
पूजा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक कर विश्व मंगल की कामना की। रेलवेगंज कालोनी स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में जयंती अवसर पर समाज के लोगों ने प्रात: काल पीतांबर वस्त्र धारण कर महावीर भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गई। उसके बाद देवशास्त्र गुरु, नवदेयता एवं भगवान महावीर की सामूहिक रूप से पूजा की गई।

विज्ञापन


वर्धमान उद्योग लखनऊ चुंगी पर भंडारे का आयोजन हुआ। शाम को मंदिर में जैन महिला मंडल ने विश्व शांति की कामना के लिए वामोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया और महाआरती की गई। महिलाओं ने धार्मिक भजन एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर समाज के लोगों ने भगवान महावीर के बताए मार्ग जियो और जीने दो एवं अहिंसा परमो धर्म पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर समाज के महामंत्री पवन जैन, जितेंद्र जैन, विमल जैन, पुष्पेंद्र जैन, मुदित जैन, शुभम जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, पूनम जैन, स्वीटी जैन, मधु जैन, प्राची जैन, शारदा जैन, गुणवती जैन, संगीता जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed