{"_id":"61d7307421956e08a83cb66d","slug":"loot-hardoi-news-knp6739406116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से एक लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा। पिपरिया पुल के पास गुरुवार दोपहर चार नकाबपोश बदमाशों ने गल्ला व्यापारी को मारपीट कर उससे करीब एक लाख रुपये लूट लिए। बदमाश कार व बाइक से थे। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर में आरोपी का बाइक नंबर भी दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना क्षेत्र के कूंडी निवासी कपिल आसपास के गांवों में गल्ला खरीदने का काम करता है। चार जनवरी को उसने दोपहर दो बजे के बाद शाहाबाद के एक्सिस बैंक से एक लाख 85 हजार रुपये निकाले। इसके बाद किश्तियापुर और चौहनापुर में 85 हजार 800 रुपये का धान खरीदा। कपिल के मुताबिक धान खरीदकर वह पिकअप से घर लौट रहा था। रास्ते में पिपरिया पुल के पास वैगन आर कार और बाइक सवार चार लोगों ने उसे घेर लिया।
जब तक वह कुछ समझता बदमाश मारपीट कर करीब एक लाख रुपये लूट ले गए। बताया कि वैगनआर और बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। सभी ने चेहरों पर नकाब बांध रखा था। रात आठ बजे थाने में पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। कपिल ने बाइक का नंबर भी पुलिस को बताया। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि मामला लूट नहीं बल्कि मारपीट का है। बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।