फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   loot

नकाबपोश बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से एक लाख रुपये लूटे

Thu, 06 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
loot
पचदेवरा। पिपरिया पुल के पास गुरुवार दोपहर चार नकाबपोश बदमाशों ने गल्ला व्यापारी को मारपीट कर उससे करीब एक लाख रुपये लूट लिए। बदमाश कार व बाइक से थे। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर में आरोपी का बाइक नंबर भी दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कूंडी निवासी कपिल आसपास के गांवों में गल्ला खरीदने का काम करता है। चार जनवरी को उसने दोपहर दो बजे के बाद शाहाबाद के एक्सिस बैंक से एक लाख 85 हजार रुपये निकाले। इसके बाद किश्तियापुर और चौहनापुर में 85 हजार 800 रुपये का धान खरीदा। कपिल के मुताबिक धान खरीदकर वह पिकअप से घर लौट रहा था। रास्ते में पिपरिया पुल के पास वैगन आर कार और बाइक सवार चार लोगों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

जब तक वह कुछ समझता बदमाश मारपीट कर करीब एक लाख रुपये लूट ले गए। बताया कि वैगनआर और बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। सभी ने चेहरों पर नकाब बांध रखा था। रात आठ बजे थाने में पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। कपिल ने बाइक का नंबर भी पुलिस को बताया। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि मामला लूट नहीं बल्कि मारपीट का है। बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed