फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   loot conspiracy for car

कार खरीदने को रची लूट की साजिश

Tue, 24 Nov 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
loot conspiracy for car
कोतवाल की मौजूदगी में बरामद रुपये गिनता व्यापारी शुभम। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किराना व्यापारी के वाहन चालक ने कार खरीदने के लिए रुपये लूटने की फर्जी कहानी अपने दोस्त के साथ मिलकर रच डाली। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

संडीला कस्बे के अतरौली रोड निवासी शुभम गुप्ता की किराने की दुकान अतरौली रोड पर ही है। सोमवार को उन्होंने किराने का सामान पिकअप चालक मिथुन पुत्र अमृतलाल से अलग-अलग जगह भेजा था। मिथुन ने ग्राम मोहम्मदपुर और मनिकापुर में किराने की दुकानों पर माल उतार दिया। मनिकापुर के दुकानदार शैलेंद्र से 46 हजार रुपये और मोहम्मदपुर के दुकानदार राजू गुप्ता से तीस हजार रुपये लेकर सोमवार रात लगभग आठ बजे वापस निकला था। इसके बाद मिथुन ने शुभम को फोन कर जानकारी दी कि एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर 76 हजार रुपये लूट लिए। पिकअप की चाबी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर दो बजे शुभम ने घटना की तहरीर संडीला कोतवाल एसपी शुक्ला को दी। इस पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर जांच करने गए तो घटना संदिग्ध लगी। चालक मिथुन से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि इमलियाबाग निवासी दोस्त सलमान पुत्र शहाबद्दीन के साथ मिलकर खुद ही लूट की कहानी रची थी। ग्राम तकिया के निकट सलमान को बुलाकर 46 हजार रुपये दे दिए थे और तीस हजार रुपये अपने ही घर पर रख लिए थे। इसके बाद उसने शुभम को लूट की जानकारी दी थी। मिथुन ने बताया कि वह कार खरीदना चाहता था कि और इसके लिए रुपयों की जरूरत थी। सलमान को रुपये रखने के बदले पांच हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed