{"_id":"6abbfd3ab2bdc08e18079f57","slug":"long-queue-for-medicine-causes-trouble-patient-faints-and-falls-sustaining-an-injury-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157580-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दवा लेने की लंबी लाइन बनी मुसीबत, गश खाकर गिरा मरीज, लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दवा लेने की लंबी लाइन बनी मुसीबत, गश खाकर गिरा मरीज, लगी चोट
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद दवा लेने के लिए मरीजों को जन औषधि केंद्र पर लंबी कतार से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को दवा लेने के लिए लाइन में लगे एक मरीज की हालत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। सिर में चोट लगने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। साथ आए लोगों ने किसी तरह संभाला और उसे इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती कराया।
जिले के सांडी ब्लॉक अखवेलपुर निवासी नरसिंह मंगलवार को मानसिक रोग विभाग में दिखाने आए थे। वह सुबह करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। मानसिक रोग विभाग में चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दवा लेने के लिए जन औषधि केंद्र पहुंचे। यहां पहले से ही मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। जन औषधि केंद्र पर वैसे भी सिर्फ एक काउंटर है।
इस पर महिला और पुरुष मरीजों की अलग अलग लंबी लाइन लगती है। बता दें, कि नरसिंह भी एक मात्र काउंटर पर दवा लेने के लिए कतार में खड़ा हो गया। उसे काफी देर इंतजार करना पड़ा। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। मरीज के अचानक गिरने के बाद लाइन में खड़े अन्य लोगों ने उसे उठाया। गार्ड ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि जन औषधि केंद्र के कांउटरों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
अतिरिक्त काउंटर की मांग
जन औषधि केंद्र पर अक्सर भीड़ अधिक रहती है। दवा लेने के लिए मरीजों और तीमारदारों को काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और पहले से बीमार मरीज भी शामिल होते हैं। मरीजों ने मांग की है कि दवा वितरण की व्यवस्था को बेहतर किया जाए और भीड़ के अनुसार अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों को घंटों कतार में खड़े होकर परेशानी न उठानी पड़े।