{"_id":"67f2b9a74b0dc238f604a92b","slug":"login-and-payment-will-be-location-based-at-gateway-through-face-recognition-hardoi-news-c-213-1-hra1001-129331-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चेहरा पहचान कर गेटवे पर लोकेशन बेस्ड होगा लॉगिन और भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चेहरा पहचान कर गेटवे पर लोकेशन बेस्ड होगा लॉगिन और भुगतान
विज्ञापन
हरदोई। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेटवे से हटकर भुगतान पर विराम लगेगा। अब पंचायत सचिव और प्रधान का चेहरा पहचानने के बाद लोकेशन बेस्ट गेटवे पर भुगतान को प्रभावी किया गया है। शासन ने व्यवस्था में बदलाव किया और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
गांवों में विकास कार्यों, सामग्री खरीदारी और अन्य भुगतान किए जाने के लिए वैसे तो पंचायत सचिवालय से ही गेटवे पोर्टल पर व्यवस्था दी गई है। बावजूद इसके पंचायत के जिम्मेदार गेटवे से हटकर भुगतान करते हैं। आए दिन ऐसे भुगतान के मामले सामने आते हैं। शासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है। पंचायतीराज विभाग ने लोकेशन बेस्ट गेटवे पोर्टल चेहरा पहचान कर लॉगिन और भुगतान की व्यवस्था दी है।
इससे पंचायत सचिव और प्रधान व पंचायत सहायक-अकाउंट कम डाटा इंट्री ऑपरेटर को पंचायत सचिवालय में स्थापित कराए गए कंप्यूटर सिस्टम को लोकेशन बेस्ड किया जाएगा। गेटवे पर चेहरे की पहचान की तकनीक को भी शामिल किया गया है। पंचायतीराज विभाग के निदेशक राजेश कुमार त्यागी ने इस संबंध में सभी डीपीआरओ को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन
-- --
यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लि. ने बनाया सॉफ्टवेयर
ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय से ही ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेटवे के माध्यम से भुगतान का सॉफ्टवेयर यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स लि. ने बनाया है। सॉफ्टवेयर को अपडेट भी कर दिया गया है। शासन के संयुक्त सचिव जय प्रकाश पांडेय ने इस संबंध में पंचायतीराज विभाग के निदेशक सहित जिलों के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। सभी भुगतान ग्राम पंचायत सचिवालय से ही किए जाने की अनिवार्यता के साथ ही चेहरा रीड कराए जाने की व्यवस्था प्रभावी होगी।
-- -
पंचायत सचिव, प्रधान और पंचायत सहायक का दिलाया जाएगा प्रशक्षिण
गेटवे से हटकर भुगतान किए जाने वाले भुगतान को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर आसानी से पकड़ लिया जाता है। इसे शासन ने गंभीरता से लिया है। अब चेहरा पहचानने की तकनीक को भी शामिल किया जा रहा है। इससे गेटवे पर लोकेशन बेस्ड चेहरा पहचान कर ही लॉगिन और भुगतान किए जा सकेंगे। कंप्यूटर सिस्टम पर कैमरे पहले से ही लगे हुए हैं। पंचायतीराज विभाग ने पंचायत सचिव, प्रधान और पंचायत सहायकों को इसी माह प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। -विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ
-- -
केस एक :
विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत बहोरा में 30 मार्च 2025 को पंचायत सचिव ने गेटवे से हटकर पांडेय ट्रेडर्स एंड सप्लायर्स को 61,320 रुपये का भुगतान किया। बहोरा के साथ ही भैलामऊ में भी गेटवे से हटकर भुगतान किए गए।
--
केस दो :
विकास खंड टोडरपुर की ग्राम पंचायत फैजुल्लापुर में 29 मार्च 2025 को ही गीता ट्रेडर्स को 29,600 रुपये सहित कई बार में गेटवे से हटकर भुगतान किया गया।
--
केस तीन :
विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत भाभरपुर केशवपुर में 31 जनवरी 2025 को 1,34,888 रुपये का भुगतान बाला जी सप्लायर्स को गेटवे से हटकर भुगतान किया गया।