{"_id":"6a4550040979e2ca4f0265c9","slug":"locks-on-the-panchayat-secretariat-in-some-places-a-lack-of-information-in-others-hardoi-news-c-213-1-hra1001-152436-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कहीं पंचायत सचिवालय पर ताले तो कहीं जानकारी का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कहीं पंचायत सचिवालय पर ताले तो कहीं जानकारी का अभाव
विज्ञापन
फोटो-18-ग्राम पंचायत पुरवा पिपरिया में बंद पंचायत भवन। संवाद
हरदोई। पंचायत सचिवालयों के संचालन की स्थिति की हकीकत लेखपालों के बैठने के आदेश ने खोल दी। मुख्यमंत्री की ओर से दी गई व्यवस्था के पहले ही दिन बड़ी संख्या में पंचायत सचिवालयों पर ताले लटके मिले जबकि कुछ स्थानों पर लेखपालों ने पहुंचकर काम किया और ग्रामीणों की बातों को भी सुना। सभी पंचायत सचिवालयों में न पहुंचने का कारण रोस्टर से ड्यूटी होने की बात लेखपालों ने बताई।
ग्रामीणों के राजस्व विभाग संबंधी कामों को बिना देरी के निस्तारित किए जाने के उद्देश्य से पंचायत सचिवालयों में लेखपालों के भी बैठने की व्यवस्था दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर बुधवार से ही लेखपालों को पंचायत सचिवालय में बैठना था ताकि ग्रामीणों के राजस्व विभाग संबंधी कामों के साथ ही आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने में आसानी हो। इससे भूमि संबंधी मामलों का निपटारा भी आसानी से हो सकेगा। इससे ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी।
मुख्यमंत्री के आदेश पर दी गई व्यवस्था की जिले की ग्राम पंचायतों में पड़ताल कराई गई। इसमें कई पंचायत सचिवालयों पर ताले लगे मिले और कई सचिवालय खुले थे लेकिन किसी की भी मौजूदगी नहीं दिखाई दी। वहीं कुछ पंचायत सचिवालयों पर रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी पर लेखपाल आए भी लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में कम संख्या में ही ग्रामीण पहुंच पाए।
विज्ञापन
--
बेनीगंज क्षेत्र के पंचायत भवन झरोइया लेखपाल और पंचायत सहायक गैरहाजिर थे। प्रधान पुष्पा देवी पंचायत भवन आईं। रमेश ने बताया कि वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, इसकी जानकारी के लिए आए थे। सांडी देहात ग्राम पंचायत सचिवालय में बुधवार को लेखपाल हीरालाल मौजूद रहे। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ने मकान में हिस्सा न मिलने की शिकायत की। हरियावां की ग्राम टंडोना के पंचायत भवन में ताला लगा था। ग्रामीण रामप्रकाश ने बताया कि वरासत के लिए 10 दिन पहले ऑनलाइन आवेदन किया था। शिवकुमार ने बताया कि खतौनी पर कुमार नहीं दर्ज किया गया। इससे फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। लेखपाल अनुराधा ने बताया कि वह बाहर हैं।
संडीला तहसील के पंचायत भवन जामू में दोपहर एक बजे ताला लगा मिला। लेखपाल रामप्रसाद ने बताया कि तहसील से रोस्टर जारी हुआ। आज उनकी ड्यूटी भिठौली में है। हरपालपुर के ग्राम पंचायत सचिवालय कठेठा में दोपहर 12.30 बजे ताला बंद था। लेखपाल उमेश कुमार ने फोन पर बताया कि अभी शासन का आदेश हुआ है। तहसील प्रशासन से कोई आदेश नहीं मिला है।
-- -- -- -
- केस एक :
शाहाबाद की ग्राम पंचायत पुरवा पिपरिया में पंचायत भवन में ताला लगा मिला। लेखपाल मुकेश दीक्षित व पंचायत सहायक सचिन कुमार नहीं थे। लेखपाल ने बताया कि उनके पास पुरवा पिपरिया, कालागाढ़ा, नरहाई परियल उधरनपुर क्षेत्र का कार्यभार है। वह उधरनपुर के पंचायत भवन में बैठे हैं जबकि उधरनपुर अब नगर निकाय में शामिल हो गया है।
--
केस दो :
मल्लावां की ग्राम पंचायत कल्यानपुर स्थित पंचायत सचिवालय में दोपहर एक बजे तक ताला लगा था। मौके पर भी कोई व्यक्ति नहीं था। गांव में लेखपाल कुलदीप श्रीवास्तव की तैनाती है। गांव में तैनात पंचायत सहायक पूजा देवी की दो साल पहले शादी होने के कारण पद रिक्त है।
--
केस तीन
संडीला तहसील की ग्राम पंचायत गिरिधरपुर में पंचायत सहायक राघवेंद्र मौर्य पंचायत भवन में मिले। लेखपाल के बारे पूछने पर बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लेखपाल राजेंद्र ने फोन पर जानकारी दी, उनका तबादला सदर तहसील हो गया है। नए लेखपाल की नियुक्ति की जानकारी नहीं है।
--
केस चार
तहसील सवायजपुर की ग्राम पंचायत सवाजयजपुर के पंचायत घर पर लेखपाल प्रमोद मिश्रा आए। ग्रामीणों से बातचीत की। एक ग्रामीण ने अपनी समस्या दर्ज कराई।
-- -- -
केस पांच
-तहसील संडीला की ग्राम पंचायत उमरारी के पंचायत भवन में लेखपाल प्रज्ञा शुक्ला और पंचायत सहायक रेखा उपस्थित थीं। लेखपाल ने सत्यप्रकाश, सर्वेश और रामश्री की वरासत की प्रक्रिया पूरी की। शिववती के पट्टे की भूमि की पैमाइश की गई। वहीं लक्ष्मण पुत्र जालिम ने बताया कि नाम संशोधन के लिए कई बार ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं लेकिन नाम में संशोधन नहीं हो सका है।
-- -
मुख्यमंत्री के आदेश पर सभी लेखपालों की उनके तैनाती क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में रोस्टर से ड्यूटी लगाई गई है। उसी के मुताबिक वह उपस्थित होंगे और ग्रामीणों के काम भी निपटाएंगे। वहीं इस समय धारा-24, अंश निर्धारण, अंश संशोधन और फार्मर रजिस्ट्री के अभियान भी चलाए जा रहे हैं। लेखपालों से कहा गया कि वह भूमि प्रबंध समिति की बैठक भी पंचायत सचिवालय में ही करेंगे। अभी किसी के गैरहाजिरी की शिकायत नहीं आई है। ऐसी जानकारी मिलती है तो संबंधित का पक्ष जानते हुए कार्रवाई की जाएगी। -दीपाल भार्गव, अपर जिलाधिकारी