{"_id":"9cb7cf6e19acaec772f0279b0118915e","slug":"lock-hanging-on-the-gas-agency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद गैस एजेंसी पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद गैस एजेंसी पर लटका ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील और गैस एजेंसी के क र्मचारियों के बीच शनिवार को
विज्ञापन
हुई मारपीट को लेकर दूसरे दिन भी गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने एजेंसी का
शटर बंद रखा, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशान
उपभोक्ता एसडीएम से मिलने गए, पर मुलाकात न हो सकी।
शनिवार को तहसील के वकील नवल किशोर त्रिपाठी शनिवार की दोपहर गैस सिलेंडर के न पहुंचने पर जानकारी करने गए थे। इसी बीच उनकी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद एजेंसी वालों ने उनकी एजेंसी के अंदर खींचकर उनकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार उन्हें बचाकर बाहर निकाला।
उसके बाद से गैस एजेंसी के कर्मचारी एजेंसी का शटर बंद करके गायब हो गए। शनिवार को ही एजेंसी के कर्मचारियों व पीड़ित वकील नवल किशोर त्रिपाठी अपनी अपनी तहरीर कोतवाली में देकर आए हैं। कोतवाल डीपी सिंह ने आश्वासन दिया था कि मौके की जांच कराएंगे, उसके बाद कार्रवाई करेंगे।
पुलिस ने अभी तक किसी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, एजेंसी के कर्मचारियों ने रविवार को भी एजेंसी का शटर बंद रखा, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसको लेकर पहले तो उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर हंगामा किया।
उसके बाद कई उपभोक्ता सिलेंडर सहित एसडीएम से मिलने गए, पर उनके न मिलने से उपभोक्ता अपने घर वापस लौट गए। शाम तक एजेंसी का शटर बंद रहा।