फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lock down

पंजाब में पनपा प्यार, लॉकडाउन ने कराई शादी

Wed, 03 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
lock down
पाली। पंजाब में भट्ठा मजदूरी के दौरान पनपे प्यार को लॉकडाउन ने मंजिल दिला दी। वासित नगर की युवती अपने काजीसराय निवासी प्रेमी के घर परिजनों को बिना बताए पहुंच गई। प्रेमी ने सभासद के साथ पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों के परिजनों को समझाकर दोनों की शादी करा दी।
विज्ञापन

काजीसराय निवासी युवक दो वर्ष से पंजाब में एक भट्ठे पर काम करता था। इसी भट्ठे पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के वासित नगर का एक परिवार भी काम करता था। भट्ठे पर काम करने के दौरान वासित नगर परिवार की युवती का काजीसराय निवासी युवक से प्रेम हो गया। होली पर दोनों परिवार अपने घरों को लौटे और फिर लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा सके।
विज्ञापन

प्रेमी से न मिल पाने की तड़प में युवती बीते रविवार को प्रेमी के घर परिजनों को बिना बताए पहुंच गई। सोमवार को प्रेमी ने मोहल्ले के सभासद को पूरे मामले से अवगत कराया। जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक ने दोनों परिवारों को बुलाकर सजातीय और बालिग युवक-युवती के प्रेम का हवाला देकर पंतवारी देवी मंदिर में दोनों परिवारों की सहमति से विवाह करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed