फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lock down

पंजाब से 12 सौ श्रमिकों लेकर जिले में पहुंची तीसरी स्पेशल ट्रेन

Sun, 10 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
lock down
फोटो- 40-रेलवे स्टेशन के बाहर आते स्पेशल ट्रेन से आए लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्पेशल ट्रेन पंजाब के लुधियाना शहर से 1200 श्रमिकों को लेकर रविवार रात जनपद पहुंची। गेट पर मौजूद स्वास्थ्य टीमों ने श्रमिकों की जांच की। इसके बाद एडीएम संजय कुमार सिंह की देखरेख में श्रमिकों को संबधित तहसील व जनपद रवाना किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार व शुक्रवार को जनपद में दो स्पेशल ट्रेनों से पंजाब से लगभग 2600 श्रमिक लाए जा चुके हैं। शुक्रवार रात पंजाब के लुधियाना से 1200 श्रमिकों को लेकर ट्रेन रात 8.30 बजे हरदोई स्टेशन पहुंची। नोडल अधिकारी मनु गर्ग की देखरेख में कामर्शियल, आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ ने बोगीवार श्रमिकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

स्टेशन के दोनों गेटों पर मौजूद आरबीएसके टीमों ने यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। एडीएम संजय कुमार सिंह व एएसपी ज्ञानंजय सिंह की देखरेख में राजस्व व अन्य विभागों के कर्मियों ने श्रमिकों को रवाना किया। इस दौरान नोडल अधिकारी मनु गर्ग की देखरेख व सीएमआई मनीष वाजपेयी एवं अंबुज मिश्रा की अगुआई में हरदोई, कछौना व शाहजहांपुर से 60 से अधिक टीटीई, आरपीएफ हरदोई कछौना व जीआरपी का स्टाफ तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed