{"_id":"5e95e89f8ebc3e72bd711d5b","slug":"lock-down-hardoi-news-knp555240899","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 दिन के लिए शहर फिर हुआ लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 दिन के लिए शहर फिर हुआ लॉक
विज्ञापन
फोटो-1-बड़े चौराहे पर सुबह सवेरे कुछ इस तरह दिखा नजारा। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। 19 दिन के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा होने पर शहर में लोग चर्चाएं करते देखे गए। 20 अप्रैल तक छूट न मिलने की बात सुनते ही हर कोई जरूरी सामान लेने निकल पड़ा। किसी को किराना के सामान की चिंता रही तो कोई दवा लेने दौड़ पड़ा। सभी के मन में आगे क्या व्यवस्था रहेगी, इसको लेकर शंका रही।
लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं, इसको लेकर प्रधानमंत्री को सुबह 10 बजे सुनने के लिए लोग उत्सुक दिखे। शहर में दूधिये और अन्य कारोबारी ये चर्चा करते दिखे कि लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं। प्रधानमंत्री द्वारा तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते ही शहर में वाहन दौड़ते नजर आए। हर किसी को जरूरी सामान जुटाने की चिंता थी। मेडिकल स्टोर, किराना की दुकानों, एटीएम पर लोगों की भीड़ नजर आई। हालांकि लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा।
आंबेडकर जयंती के कारण जहां बैंकों में छुट्टी रही वहीं लॉकडाउन बढ़ने की सूचना के बाद भी लोगों का बैंकों तक आना-जारी रहा। अधिकांश ग्राहक अवकाश होने की बात पता न होने पर बैंकों की दौड़ लगाते रहे। जब बैंक बंद होने की सूचना मिली तो एटीएम बूथों के बाहर भीड़ लग गई।

फोटो-2-रामदत्त चौराहे पर दूध बिक्री को लगी दूधियों की भीड़। संवाद- फोटो : HARDOI
विज्ञापन