फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Local faults wreak havoc from city to rural areas.

Hardoi News: शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट से हाल-बेहाल

Sun, 05 Jul 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Local faults wreak havoc from city to rural areas.
फोटो-12-सिलवारी में बदहाल ट्रांसफार्मर। स्रोत ग्रामीण
हरदोई। भीषण गर्मी के साथ ही बिजली कटौती उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। लगातार बढ़ रही लोकल फाल्ट से शहर से लेकर गांव तक बिजली गुल हो रही है। ओवर लोड के कारण बिजली उपकरण जवाब दे रहे हैं, प्रतिदिन केबल जलने और ट्रांसफार्मर जल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में शनिवार की रात बिजली पटरी से उतरी रही। बेलाताली सब स्टेशन से जुड़े फीडरों पर रात की आपूर्ति में कई बार कटौती हुई और लो वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण भी सुचारु नहीं चल सके। इससे शहर के उपभोक्ताओं को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। धर्मशाला रोड पर नटवीर बाबा पुलिया के पास लगे ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं को रात और दिन में भी वोल्टेज की समस्या से परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर नंबर चार से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित रही। उससे जुड़े आलू थोक, बाबा मंदिर, भूरा डाक्टर चौराहा, रामदत्त चौराहा क्षेत्र की बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं की नींद उड़ी रही। वहीं आशा नगर विद्युत उपकेंद्र का जयराम फीडर पूरी रात प्रभावित हुआ। शाम साढ़े सात बजे से बिजली बिजली गुल हो गई, उसके बाद बिजली आई। उसके बाद पूरी रात बिजली की आवाजाही जारी रही। विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े पिहानी चुंगी, सिविल लाइन की बिजली रात सात बजे से बजे तक गुल रही। इससे उपभोक्ता पूरी रात परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियावां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में टाउन फीडर के सदर बाजार में एक सप्ताह से प्रतिदिन लोकल फाल्ट हो रही है। सदर बाजार में एल टी विद्युत लाइन काफी पुरानी पड़ी हुई है। जिसके कारण एक सप्ताह से प्रतिदिन शाम से फाल्ट हो जाती है। जिसके बाद फाल्ट ठीक करने में 5 से 6 घंटे लग रहे है। बिजली उपभोक्ता रोहित कटियार, कमल किशोर, प्रमोद मिश्रा, अमित त्रिवेदी , शोभित बाजपेई आदि लोगों ने कहा कि बिजली केबिल 10 साल से बदला नहीं गया है। जिसके कारण से एल टी लाइन में लोकल फाल्ट आ रहे है। अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि जल्द ही नया केबिल डाला जाएगा।


सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार सिलवारी गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने के 24 घंटे से बिजली गुल है। इससे करीब 800 बिजली उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिना बिजली के रह रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह ने बताया गया उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर यहां रखने के लिए एस्टीमेट बना चुका है, लेकिन फिर भी अभी तक ट्रांसफार्मर न लगाने से आए दिन समस्या हो रही है। गांव के नन्हें भइया, राम रहीस ,दशरथ, सुनील, रामकिशोर आदि ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार दोपहर गांव में लगा ट्रांसफार्मर अचानक फुक गया, विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवर अभियंता (ग्रामीण) का कार्यभार देख रहे अनंगपुर के अवर अभियंता भैयालाल ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति चालू कर जाने की बात कही।

फोटो-12-सिलवारी में  बदहाल ट्रांसफार्मर। स्रोत ग्रामीण

फोटो-12-सिलवारी में बदहाल ट्रांसफार्मर। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed