{"_id":"5efcc78f8ebc3e42f75bcf0d","slug":"litile-girl-died-in-cylindrer-blast-hardoi-news-knp568725222","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज से आग लगने के बाद धमाके के साथ फटा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज से आग लगने के बाद धमाके के साथ फटा सिलिंडर
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए फेंका गया आटा। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर गांव में बुधवार सुबह घर में खाना बनाने के दौरान लीकेज छोटा गैस सिलिंडर आग लगने से फट गया। हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि खाना बना रही महिला समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तुर्तीपुर निवासी आदेश खेती करते हैं। बुधवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे आदेश की पत्नी नीतू (27), चचेरी सास लौंगना (45) पत्नी सौदान के साथ घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। सिलिंडर के पास ही छोटा गैस सिलिंडर भी रखा था। लीकेज के कारण छोटे सिलिंडर में आग लग गई। नीतू और लौंगना ने शोर मचाया तो अन्य परिजन और पड़ोसी किसी तरह सिलिंडर को आंगन में ले आए। लोगों ने आटा फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान सिलिंडर फट गया।
धमाका इतना जबर्दस्त था कि सिलिंडर का आधा हिस्सा घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक तालाब के किनारे तक जा गिरा। हादसे में आदेश (35), उसकी पत्नी नीतू और पुत्री पूर्णिमा (डेढ़ वर्ष), लौंगना और उसका पुत्र अभिषेक (15), शकुंतला (70) पत्नी बनवारी, रुचि (18) पुत्री करन सिंह, रामचंद्र (55) पुत्र बनवारी, उनकी पत्नी रामकांती (45), उसका पुत्र शिवपूजन (27) और शोभित (21), शीलू (18) पत्नी शिवपूजन भी घायल हो गई। घटना की जानकारी पर सेमरा चौकी प्रभारी जावेद अख्तर मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची पूर्णिमा को लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।