फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Link road will be built with Rs 66 lakhs

Hardoi News: 66 लाख से बनेगा संपर्क मार्ग

Sat, 02 Mar 2024 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 02 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Link road will be built with Rs 66 lakhs
हरदोई। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर माधौगंज-प्रतापनगर मार्ग पर नयापुरवा गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।
विज्ञापन

शासन ने 66.60 लाख की स्वीकृति के साथ ही काम कराए जाने के लिए 13.32 लाख रुपये जारी भी कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों की सभी औपचारिकताएं पूरी होने और काम शुरू होने के उद्देश्य से शासन ने प्रस्तावों पर स्वीकृतियों को देने में तेजी दिखाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के 8 दिसंबर 2023 के प्रस्ताव पर शासन ने प्रतापनगर-माधौगंज मार्ग से नयापुरवा गांव के संपर्क मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग का निर्माण राज्य सड़क निधि से कराया जाएगा। 775 मीटर लंबाई वाले संपर्क मार्ग के बन जाने से नयापुरवा गांव के साथ ही संपर्क से जुड़े अन्य गांवों के 10 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा हो जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शरद कुमार मिश्रा ने बताया कि मार्ग निर्माण के स्वीकृति की जानकारी मिल गई है। शासन ने 13.32 लाख रुपये विभाग को काम कराने के लिए पहली किस्त के तौर पर जारी भी कर दिए हैं। जल्द ही काम शुरू करा लिया जाएगा ताकि समय से काम को पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed