फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   light line passing by tree in hardoi

पेड़ों में उलझी विद्युत लाइन, आए दिन बाधित होती है आपूर्ति

Thu, 01 Oct 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
light line passing by tree in hardoi
बेनीगंज मलेहरा पावर हाउस से कोथावां जाने वाले लाइन में रास्ते में कई जगह पेड़ों की जद में आ गई है। इससे आए दिन तारों के टूटने व लाइन को क्षति पहुंचने की घटनाएं होती रहती हैं। इससे क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम अविनाश कुमार को पत्र लिखकर पेड़ों की छटनी कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अरविंद मिश्रा, शुभम, प्रियांशु व नरायन शर्मा आदि ने डीएम अविनाश कुमार व बिजली विभाग के अधिकारियों को भेजे गए पत्र में बताया कि मलेहरा पावर हाउस से कोथावां जाने वाली विद्युत लाइन बहादुरपुर तिराहा, जैतापुर, टैब, पिरकापुर, साहपुर, मानपुर, गेगलापुर से होते हुए कस्बा तक आई है। रास्ते में कई जगह विद्युत लाइन सड़क किनारे खड़े पेड़ों की जद में आ गई है।
विज्ञापन

ऐसे में आए दिन हवा चलने पर तारों मेें स्पार्किंग होती, कभी जंफर उड़ जाते हैं तो कभी तार टूट जाते हैं। इसके चलते लोगों को घंटों या कई दिनों तक कटौती झेलनी पड़ती है। बताया कि इस संबंध में कई अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन की जद में आए पेड़ों छटाई कराए जाने व खराब लाइनों को सही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed