फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Life imprisonment for the murder of a nine-year-old girl

Hardoi News: नौ वर्षीय बालिका की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Thu, 02 Mar 2023 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 02 Mar 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for the murder of a nine-year-old girl
- आठ साल पहले हुई थी घटना, एएसजे (पॉक्सो कोर्ट) ने सुनाई सजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। न्यायालय सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) ने आठ वर्ष पूर्व हुई नौ वर्षीय बालिका की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
मल्लावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 2 मई 2015 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उनकी बेटी 28 अप्रैल 2015 को गांव में आई एक बरात देखने गई थी। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। देर रात तक खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। दो मई 2015 को गांव के बाहर खेत की झाड़ियों में बेटी की लाश मिली थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना के दौरान गवाह तथा वादी मुकदमा का बयान लेने के बाद दोषी नन्हक्कू उर्फ शिशुपाल पाल के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म के तहत पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
विज्ञापन

इसकी सुनवाई न्यायालय सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) में चल रही थी। अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद जज अबुल कैश ने नन्हक्कू को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही जुर्माने की 80 प्रतिशत राशि वादी मुकदमा को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed