फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   License will be issued as soon as training is completed

Hardoi News: प्रशिक्षण पूरा होते ही जारी हो जाएगा लाइसेंस

Sun, 03 Dec 2023 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
License will be issued as soon as training is completed
हरदोई। वाहन चालकों को अब लाइसेंस के लिए एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। उनको प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। जिले में इसके लिए वृहद वाहन चालकों के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाना शुरू हो गया है। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से वाहन चालकों की लाइसेंस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। वर्तमान में वाहन चालकों को वाहन ट्रेनिंग सेंटर से प्रमाण पत्र के साथ लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता है। उसके बाद विभाग उनका टेस्ट लेता है, उसके बाद लाइसेंस जारी किया जाता है। शासन की ओर से मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालन के लिए नये मानक तय कर दिए है। इसके तहत प्रत्येक जिले में वृहद स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने का प्राविधान किया गया है। जिसके लिए निजी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया था। इसके तहत जिले में बरेली एक संस्था को दायित्व सौंपा गया है। जो जनपद के अलावा बरेली और पीलीभीत में भी ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण करा रहे है। नये ट्रेनिंग सेंटर के संचालित होने के बाद वाहन चालकों की एआरटीओ कार्यालय की दौड़ बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रकार करेंगा ट्रेनिंग सेंटर कार्य-
वृहद ट्रेनिंग सेंटर के लिए शासन की ओर से मानक तय किए गए है। इसके तहत संस्था को सारा प्रशिक्षण ऑन लाइन सीसी कैमरे की निगरानी में देना होगा। वाहन चालक के लिए प्रशिक्षण के घंटे निर्धारित होंगें। प्रशिक्षण पूरा होने पर संस्था की ओर से आवेदक को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी किया जाएगी। उसी के साथ लाइसेंस का आवेदन भी अपडेट हो जाएगी और आवेदक का लाइसेंस जारी कर विभाग उसके पते पर भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया ट्रेनिंग सेंटर संचालित होने पर विभाग का हस्तक्षेप लाइसेंस प्रक्रिया में कम हो जाएगा। जो वर्तमान में ट्रेनिंग स्कूल चल रहे हैं, उनको अपडेट करने का मौका दिया गया है। अगर वह अपडेट नहीं करते हैं, तो वह बंद हो जाएगें। वाहन ट्रेनिंग स्कूल के ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर ही लाइसेंस जारी होंगें।
संजीव कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed