{"_id":"571bb5804f1c1b742f8b4b40","slug":"lic-did-not-extinguish-the-fire-extinguishers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी में आग बुझाने को नहीं चले अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी में आग बुझाने को नहीं चले अग्निशमन यंत्र
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
एलआईसी शाखा में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला (हरदोई)। हरदोई रोड स्थित एलआईसी की स्थानीय शाखा के पावर सिस्टम में शनिवार को अचानक आग लगने से पावर सप्लाई के सभी सिस्टम जल गए। इसमें लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। मौके पर अग्निशमन यंत्रों ने भी धोखा दे दिया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे को अचानक एलआईसी बिल्डिंग के पावर सिस्टम में धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं। उपकरणों तक जाने वाली केबल जलने सेे आग तेज हो गई। इससे शाखा में हड़कंप मच गया। सूचना पर जेई व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पावर सप्लाई बंद कराई। आग बुझाने के लिए शाखा में लगे आधा दर्जन से अधिक अग्निशमन यंत्रों को चलाने की कोशिश की गई लेकिन उनमें से एक भी नहीं चला।
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए भवन के ऊपर बनीं बड़ी बड़ी टंकियों से पानी चालू करने की कोशिश की गई, परंतु उनके मोटर भी नहीं चले और एक बूंद पानी आग बुझाने के लिए नहीं मिल सका। बिजली कर्मचारियों ने किसी प्रकार आग बुझाई। सूचना पाकर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। तब तक उपकरणाें में लगी आग पर काबू पा लिया गया था। शाखा में बने प्लाई के पार्टीशन एवं डेकोरेशन को जाने वाली प्लाई आदि पर आग नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
एलआईसी के शाखा प्रबंधक ओम कुमार लाल ने बताया कि पावर सप्लाई सिस्टम में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी, लेकिन आग बुझाने वाले यंत्र मौके पर क्यों धोखा दे गए यह अग्नि शमन विभाग ही बताएगा। क्योंकि ये उपकरण उन्हीं के विभाग से लगाए गए हैं। नुकसान के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
अग्निशमन उपकरण का नहीं हुआ कभी ट्रायल
संडीला। शाखा परिसर में लगाए गए अग्निशमन उपकरण का कभी ट्रायल नहीं हुआ। आग बुझाने के लिए परिसर में पानी की बड़ी बड़ी टंकियां बनी हुई हैं उसमें पानी भी भरा है इसके बावजूद उनसे जुडे़ पाइप लाइनाें में पानी नहीं पहुंच रहा। मोटर ने क्यों काम नहीं किया इसका जवाब देने से विभागीय अधिकारी कतराते रहे। परंतु कर्मचारियों ने दबी जुबान से बताया कि इस सिस्टम का कभी ट्रायल ही नहीं हुआ, जबकि एलआईसी का यह भवन नया बना हुआ है। दो वर्ष पहले ही इसमें काम शुरू हुआ है।
एलआईसी कार्यालय की बिजली गुल, कार्य प्रभावित
संडीला। घटना के बाद एलआईसी भवन की बिजली काट दी गई है। पावर सिस्टम के नए उपकरण लग जाने तक बिजली सप्लाई करना मुश्किल होगा। पावर सिस्टम का मुख्य उपकरण बिजली विभाग का होता है। इसीलिए उपखंड अधिकारी ने इंडेंट बनाकर चिनहट लखनऊ स्थित वर्कशाप को भेज दिया है, जिससे सोमवार तक उपकरण आ सकते हैँ। फिलहाल फुंके हुए उपकरणों और जले केबल बदलने का काम शाखा प्रबंधक ने शुरू करा दिया है।