फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Let's crazy, celebrate Shiva

चले दीवाने, शिव को मनाने

Sun, 24 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 24 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Let's crazy, celebrate Shiva
सावन शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। सावन का पहला सोमवार आज है, इसके लिए जिले के प्रमुख शिवालयों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री सहित अन्य दुकानें भी सज गई हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए हैं। गंगा जल से भगवान शंकर का अभिषेक करने के लिए कांवरिये भी राजघाट सहित अन्य घाटों से रवाना होने लगे हैं। रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिला शिव के रंग में रंगा दिख रहा है।

विज्ञापन


शास्त्री उमाकांत अवस्थी कहते हैं कि धर्म ग्रंथों में इस मास में विधि पूर्वक शिव उपासना करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। इस माह में भक्ति, आराधना तथा प्रकृति के कई रंग देखने को मिलते हैं। विधिविधान से सावन के सोमवार में शिव का पूजन ही मनोवांछित फल प्रदान करने वाला होता है। सकाहा मंदिर, सुनासीर नाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ, तुरंत नाथ मंदिर, बूढ़े बाबा मंदिर, शिव भोले मंदिर आदि मंदिरों में सोमवार को भगवान शिव के पूजन अर्चन को भक्तों का जमावड़ा लगेगा। शिवालयों के साथ साथ बाजारों में भी पूजा सामग्रियों आदि की बिक्री देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन


राशि के अनुसार कुछ यूं करें तो होगा लाभ
हरदोई। सावन मास में राशि के अनुसार भगवान शिव की आराधना या भोग लगाने से भोले बाबा की कृपा प्राप्त की जा सकती है। शास्त्री उमाकांत अवस्थी का कहना है कि मेष राशि वाले जल में गुड़ मिलाकर अभिषेक करें तो उन्हें श्रावण मास में ही लाभ होगा। इसी तरह वृष राशि वालों को दही से, मिथुन वालों को गन्ने के रस से अभिषेक करना शुभ रहेगा। कर्क राशि वाले शक्कर मिलाकर दूध चढ़ाएं। सिंह राशि वाले लाल चंदन के साथ अभिषेक करें। कन्या राशि वाले भांग मिश्रित जल से अभिषेक करें तो लाभ होगा। तुला राशि वाले गाय के घी व इत्र को मिलाकर श्रावण भर भगवान शिव का अभिषेक करें। वृश्चिक राशि वाले शहद मिश्रित जल से, धनु राशि वाले दूध में केसर, मकर राशि वाले तिल्ली के तेल में अभिषेक, कुंभ राशि वाले नारियल के पानी या सरसों के तेल, मीन राशि वाले पानी में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें तो लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed