फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Less cylinders found in gas agency, case filed

Hardoi News: गैस एजेंसी में कम मिले सिलिंडर, मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 05 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Less cylinders found in gas agency, case filed
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र में संचालित एचपी गैस ग्रामीण वितरण खेतौली पर शनिवार की दोपहर एसडीएम ने छापा मारा। छापे के दौरान गैस सिलिंडर कम मिलने और अन्य कंपनी के सिलिंडर मिलने पर एजेंसी संचालक और प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

एसडीएम अभिषेक सिंह ने शनिवार को पूर्ति निरीक्षक अशोक दुबे के साथ तहसील के खितौली में संचालित एचपी गैस एजेंसी पर छापा मारा। छापे के दौरान वहां पर अग्निशमन, विस्फोटक और स्टॉक रजिस्टर के विषय में विवरण उपलब्ध नहीं मिला। गैस एजेंसी में जांच के दौरा 867 सिलिंडर कम मिले। इसमें 857 घरेलू और छह कामर्शियल सिलिंडर शामिल थे।
विज्ञापन

इसके अलावा वहां 122 सिलिंडर भारत गैस और 7 इंडियन गैस कंपनी के मिले। जिस पर एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक अशोक दुबे ने एजेंसी संचालक देवेंद्र प्रताप सिंह और प्रबंधक शेखर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि एजेंसी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed