{"_id":"5929c8ed4f1c1b4b52535c56","slug":"leopard-footprints-found-in-sugarcane-field-in-gursna-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरसंडा गांव में गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के पद चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरसंडा गांव में गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के पद चिन्ह
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 28 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
ये मिले पंजे के निशान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लखीमपुर खीरी के वन क्षेत्रों से जिले की सरहद में भटककर आया तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से टड़ियावां क्षेत्र के गुरसंडा गांव में गन्ने के खेत में अपनी आरामगाह बनाए था। वन अधिकारियों ने अपनी कांबिंग के दौरान इस खेत में जब उसके कई पंजों के निशान देखे तो उन्होंने इस तथ्य की पुष्टि की। डीएफओ ने इस क्षेत्र की बारीकी से काबिंग करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कुल मिलाकर 46 दिन बाद भी तेंदुए की दहशत जिले में बरकरार है।
विज्ञापन
तेंदुए ने बेहटागोकुल के पिपरीपुर में पांच लोगों को घायल कर सबसे पहले अपने होने का अहसास कराया। उसके बाद शाहाबाद का गढ़ीचांद, शहर से एक कि लोमीटर दूर अनंगबेहटा और उसके बाद अनंगबेहटा के पास ग्राम चक, फिर सांडी का भीखपुर और इसके बाद हरपालपुर का परचौली, अनंगबेहटा के पास ही पोहकरपुरवा में अपने पंजों के निशान छोड़कर फैलाई गई दहशत अभी कम भी न हो पाई थी कि एक बार फिर से वह टड़ियावां के अमरावां, थोकखाला, भैंसरी में पहुंच गया और चार बकरियों को मारकर भाग निकला।
विज्ञापन
जिसके बाद गुरुवार को टड़ियावां क्षेत्र में ही तेंदुए ने ग्राम अमरावां में एक बकरी का शिकार कर लिया। गांव के गिल्लू की बकरी को उसने अपना निवाला बनाकर गांव में अपनी मौजूदगी बता दी। वहीं भैंसरी के सुरेश धोबी के बकरे पर भी हमला किया। इसके बाद वन विभाग ने इस क्षेत्र में अपनी कांबिंग बढ़ा दी। शनिवार सुबह अमरावां से ही तीन किलोमीटर दूर पूरब की ओर बसे गांव गुरसंडा में वन विभाग को तेंदुआ तो हाथ नहीं लगा लेकिन गन्ने के खेत में उसके कई पंजों के निशान मिले।
विज्ञापन
जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उसने यहां काफी समय बिताया है और चहलकदमी की है। डीएफओ अतुल अस्थाना ने बताया कि इसी क्षेत्र में तेंदुआ होने की प्रबल संभावनाएं मिल रहीं है। कांबिंग और बढ़ा दी गई है। दूसरे रेंजों के कर्मी भी बुलाए गए हैं, जो लगातार काबिंग में जुटे हैं।