फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Legislator seeking to increase the number of tube wells

विधायक की ट्यूबवेलों की संख्या बढ़ाने की मांग

Sun, 23 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 23 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Legislator seeking to increase the number of tube wells

विधायक कुंवर महावीर सिंह ने शनिवार को सरवा

विज्ञापन
कासिमाबाद गांव में 33/11 केवी पावर हाउस का शिलान्यास कर कहा कि वह जब भी वह क्षेत्र में आते थे तो लोग लो वोल्टेज की शिकायत करते थे। क्षेत्र के लोगों को मल्हेरा की ओर से बिजली आपूर्ति की जाती थी।

कहा कि तब से वह पावर हाउस स्थापित करने की मांग सरकार से कर रहे थे। इसके बाद सरकार ने उनकी मांग मान ली। कहा कि यह पावर हाउस एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद इस क्षेत्र के लोगों को बिजली की अच्छी आपूर्ति होगी और लाइन लास भी कम होगा।

कहा कि हमारा क्षेत्र पानी, बिजली व सड़क की सुविधा के लिए जूझ रहा है, जिसके लिए प्रयास जारी है। उन्हाेंने कहा कि इस क्षेत्र में कुल 25 सरकारी ट्यूबवेल हैं, जबकि हरदोई में 190 हैं और शाहाबाद में 95 हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार ट्यूबवेल की संख्या क्षेत्र में 100 तक बढ़ाए।

कहा कि तराई के इलाके में सड़क न होने से लोग अपनी बेटियों को ब्याहने से कतराते थे, इस कारण वह इस क्षेत्र में सड़कें बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। संडीला अतरौली मार्ग के चौड़ीकरण की कोशिश कर रहे हैं। उन्हाेंने अपने कार्यकाल की तमाम उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

एक्सईएन आरबी कटियार ने कहा कि यह पावर हाउस इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अच्छा कदम है। इस मौके पर आनंद, महिपाल सिंह, एसडीएम एपी सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में हर्षित श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed