{"_id":"552c2e80cacbb2bc7199cd9899e0102b","slug":"lee-flood-prevention-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बचाव की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बचाव की ली जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभावित बाढ़ की कार्ययोजना की बनाई गई बुकलेट को
विज्ञापन
लेकर शिकायतें मिलने के बाद प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री
नितिन अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सदर तहसील के अफसरों समेत
अन्य अफसरों से फोन पर जानकारी ली और कहा कि बताइए बाढ़ को लेकर क्या
इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने सिंचाई विभाग समेत जिले के अन्य संबंधित अफसरों को इस ओर सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि सिंचाई विभाग द्वारा संभावित बाढ़ को लेकर बनाई गई कार्ययोजना की बुकलेट जन प्रतिनिधियों तक पहुंचना तो दूर सभी अफसरों तक ही नहीं पहुंची है।
कलक्ट्रेट स्थित आपदा अनुभाग में भी बुकलेट की उपलब्धता शून्य है। जिससे यही पता नहीं चल पा रहा कि संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन की कार्ययोजना क्या है। इसको लेकर कुछ लोगों ने राज्यमंत्री से शिकायत की, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कुछ अफसरों से फोन पर बात की।
उधर, राज्यमंत्री ने बारिश और संभावित बाढ़ जनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट रहने के निर्देश देते अफसरों को डॉक्टरों एवं दवाओं की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने को कहा।
राज्यमंत्री ने आवास पर आम लोगों से मुलाकात की और बारिश तथा नदियों के बढ़ते जल स्तर की जानकारी करते हुए हर स्तर पर सरकारी सहायताएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर फखरूल इस्लाम, पीके वर्मा, संजय मिश्रा, शिशुपाल सिंह, संजू शर्मा, यतीश गुप्ता, धीरज शुक्ला आदि मौजूद थे।