फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lawyers didnt work due to delhi matter

दिल्ली प्रकरण को लेकर बार एसोसिएशन ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 04 Nov 2019 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
lawyers didnt work due to delhi matter
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट परिसर में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज और फायरिंग की घटना से वकीलों में रोष व्याप्त है। घटना की निंदा कर सोमवार को बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में हुई घटना भर्त्सना लायक है। देश भर में इस कृत्य की निंदा की जा रही है। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि घटना के विरोध में बार एसोसिएशन के समस्त सदस्य सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहें। सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार से मांग की कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर महामंत्री जेपी त्रिवेदी सहित कई पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

संडीला में भी न्यायिक कार्य से रहे विरत
संडीला। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं व पुलिस के बीच हुए विवाद से नाराज अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां व मंत्री प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि सभी वकील घटना की निंदा करते हैं। सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed