फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laws of the young man killed in mysterious circumstances

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 21 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Sat, 21 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Laws of the young man killed in mysterious circumstances
मौत - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के गहिरई गांव निवासी पत्नी को विदा कराने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हादसे की सूचना ग्राम प्रधान ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


थाना बघौली के हुसेनपुर निवासी राम सिंह (27) कानपुर में मजदूरी करता था। गुरुवार को देर शाम वह कानपुर से बघौली चौराहा आया था। यहां से वह ससुर महिपाल निवासी गहिरई थाना सुरसा के यहां गया था।
विज्ञापन


पिता राजेंद्र के मुताबिक आठ बजे गहिरई के प्रधान अशोक ने उसको फोन किया और कहा कि जल्द से जल्द आ जाएं। कारण पूछने पर बताया कि उसके पुत्र की हालत गंभीर है। राजेंद्र गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचेे तो घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी और राम सिंह का शव जमीन पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि पत्नी संगीता ने छह माह पहले एक पुत्र को जन्म दिया था। इसके बाद होली से कुछ दिन पहले वह मायके गई थी। वह संगीता को विदा कराने गया था, लेकिन वह ससुराल आने को राजी नहीं थी। इस को लेकर विवाद हुआ था।


इस पर महिपाल व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट में गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों क ो सौंप दिया। मृतक के पिता ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक  इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed