{"_id":"5724fa854f1c1b2a30a91adc","slug":"law-and-order-the-lawyers-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था को लेकर वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था को लेकर वकीलों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 01 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वकील।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रदेश में लचर ला एंड आर्डर की स्थितियों को सुधारे जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने शनिवार को जिला कोषागार व कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हो रही हत्याओं से अधिवक्ता समुदाय आक्रोशित है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। सरकार का नियंत्रण व ठोस कदम न उठाए जाने के कारण प्रदेश में अपराधी दुस्साहसी हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिगड़ी कानून व्यवस्था को अविलंब सुधारा जाए। जिन अधिवक्ताओं की हत्या हुई है उनके आश्रितों को समान रूप से प्रतिकर आर्थिक सहायता दी जाए व परिवार के किसी योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की हो रही हत्याआें को रोकने में विफल रही तो 23 मई को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।