फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Land given on lease for water tank, fury

Hardoi News: पानी की टंकी के लिए पट्टा की दे दी जमीन, रोष

Sun, 13 Aug 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 13 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Land given on lease for water tank, fury
सांडी। पानी की टंकी निर्माण के लिए जटपुरा गांव में पट्टा की जमीन को प्रधान की ओर से दे दिए जाने से पट्टा धारकों में रोष पनप गया। पट्टा धारकों के विरोध के बावजूद बिलग्राम की नायब तहसीलदार ने पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी मशीन से करीब 1600 वर्ग मीटर जमीन को समतल करा दिया। पट्टा धारकों ने प्रकरण को उच्चाधिकारियों तक ले जाने की बात कही है।
विज्ञापन

जटपुरा में पानी की टंकी निर्माण के लिए प्रधान रंजना ने प्रस्ताव किया। शनिवार लेखपाल व प्रधान पति आदित्य ने जेसीबी मशीन से जमीन को समतल कराना शुरू किया तो, पट्टा धारकों ने विरोध किया। जमीन समतल कराने से मना कर दिया। इस पर बिलग्राम की नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा व दरोगा धर्मेंद्र चाैधरी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पट्टा धारकों को समझाया कि तीन वर्ष तक किए गए पट्टे पर काबिज न होने पर पट्टा स्वतः निरस्त माना जाता है।
विज्ञापन

पट्टा धारक शिवराम, हरीपाल, सुरेश, रामस्वरूप, धनीराम, सेवक व बृजपाल के पुत्र सुभाष ने बताया कि वर्ष 1991 में पट्टा तत्कालीन प्रधान ने किया था। आर्थिक संकट के कारण कब्जा नहीं कर सके थे। लेखपाल शिव शर्मा ने बताया कि पानी की टंकी के लिए 1600 वर्ग मीटर जमीन ली जा रही है। शेष भूमि पट्टा धारकों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed