फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lakshmi Narayan glimpse of God 's man Moha

भगवान लक्ष्मी नारायण की झांकी ने मोहा मन

Tue, 20 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 20 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi Narayan glimpse of God 's man Moha

नुमाइश मेला में रामलीला की शुरुआत से पूर्व हुए गणेश

विज्ञापन
पूजन के साथ ही वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा लक्ष्मी नारायण की झांकी प्रस्तुत की गई। वृंदावन से आए गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने राजसी वेश धर कर वास्तविक दर्शन कराकर लोगों को प्रभावित कर दिया।

लक्ष्मी नारायण के रूप की कमेटी के पदाधिकारियों ने आरती भी उतारी और आशीर्वाद भी लिया। मथुरा वृंदावन से स्वामी कन्हैयालाल शर्मा दत्तात्रेय के निर्देशन में आए कलाकारों ने गणेश पूजन के दौरान लक्ष्मी व नारायण की भव्य झांकी भी प्रस्तुत की। जिसमें भगवान नारायण के रूप में कलाकारों ने ईश्वर रूप का बड़ा ही सुंदर दर्शन कराया।

कलाकारों ने लक्ष्मी नारायण की झांकी प्रस्तुत की जिसकी कमेटी के पदाधिकारियों ने आरती उतारी और आशीर्वाद भी लिया। लक्ष्मी नारायण की झांकी को अति भव्यता के साथ प्रस्तुत करने के साथ संकीर्तन व भजन किया गया। उधर, मेला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रामलीला में एक फरवरी को राम बारात निकाली जाएगी।

गोविंद गोपाल लीला संस्थान द्वारा आयोजित कई लीलाओं के क्रम में एक फरवरी को दिन के दो बजे से मेला मैदान से राम बारात निकाली जाएगी। जिसके कई झांकियां भी सजी होंगी। इसके बाद 14 फरवरी को लंका दहन और 18 फरवरी को रावण वध की लीलाओं का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed