{"_id":"689389f8c4254eff9202ccc5","slug":"lakhs-stolen-by-uprooting-shutters-and-breaking-locks-of-seven-shops-hardoi-news-c-213-1-hra1006-135460-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सात दुकानों के शटर उखाड़ और ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सात दुकानों के शटर उखाड़ और ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
बावन (हरदोई)। दो थाना क्षेत्रों के तहत जगदीशपुर में सात दुकानों को चोरों ने मंगलवार रात अपना निशाना बनाया। चोर नकदी समेत लाखों का सामान अपने साथ ले गए। सीधे शटर उखाड़कर चोरों ने दुकानों में प्रवेश किया। शराब दुकान से चोर इनवर्टर और बैटरी के साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। एक साथ सात दुकानों में चोरी होने से पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में बुधवार सुबह ग्रामीण टहलने निकले। उनकी नजर जगदीशपुर चौराहे के पास बनीं दुकानों पर पड़ी। सात दुकानों के शटर उखड़े और बेहटा गोकुल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दो दुकानों के ताले टूटे पड़े मिले। ग्रामीणों ने दुकानदारों को फोन करके सूचना दी। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों का सामान जांचा तो सामान गायब मिला। पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर प्रभारी एसपी नृपेंद्र कुमार, सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष लोनार विवेक वर्मा व बेहटा गोकुल थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पहुंचे। प्रभारी एसपी ने दुकानदारों व ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। आसपास लगे कैमरों को खंगाला गया। प्रभारी एसपी ने बताया कि दोनों थानों की पुलिस के साथ एसओजी टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
--
इन दुकानदारों के यहां हुई चोरी
जगदीशपुर चौराहे से सवायजपुर रोड स्थित संध्या सीता ज्वैलरी शॉप के मालिक महेश ने बताया कि चोर 700 ग्राम चांदी, पांच ग्राम सोना और 15,000 रुपये ले गए हैं। किराना दुकानदार रवि ने बताया कि चोर पांच हजार रुपये ले गए हैं। जूता-चप्पल दुकानदार गुड्डू ने बताया कि एक हजार रुपये और जूता चप्पल चोर अपने साथ ले गए। कपड़ा दुकानदार वासिद खान की दुकान से चोर कपड़े व नकदी ले गए। मोबाइल व जनसेवा केंद्र चलाने वाले जुबेर ने बताया कि एक लैपटॉप चोर ले गए हैं। बीकानेर स्वीट के मालिक सुमित पांडेय की दुकान से चोर आठ रुपये ले गए। देसी शराब की दुकान से एक पेटी शराब, पानी की बोतलें, नमकीन, इनवर्टर बैटरी समेत कैमरे का डीवीआर अपने साथ ले गए। निजामपुर निवासी पूत्तू खां की कपड़े की दुकान और अनुज प्रताप सिंह के गोदाम का ताला तोड़ा लेकिन आसपास के लोगों की आहट से चोर भाग गए।
--
शराब पी, चखना और छेना भी खाया
चोरों ने घटना के अंजाम दिए जाने के दौरान देसी शराब की दुकान में शराब पी और नमकीन भी खाई। इसकी पुष्टि बुधवार सुबह दुकान में बिखरी मिली नमकीन और खाली पौवा से हुई। मिठाई की दुकान में चोरों ने छेना का भी स्वाद लिया।