{"_id":"5eab122b8ebc3e902e76a91d","slug":"lady-commits-suicide-in-hardoi-hardoi-news-knp5577303153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, कारण स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के हरपालपुर में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैठापुर में विवाहिता ने घर में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। तहसीलदार सवायजपुर की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
ग्राम बैठापुर निवासी किसान अनूप का विवाह पांच वर्ष पूर्व बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदरियापुर निवासी प्रेमचंद्र की पुत्री मंजू (24) के साथ हुआ था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मंजू ने अपने कमरे की छत के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक नजर न आने पर परिजन उसके कमरे में गए तो घटना का पता चला। आनन फानन में सूचना पुलिस तथा मंजू के पिता को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने घर पर किसी तरह के तनाव या विवाद से इंकार किया। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मृतका के दो बच्चे आकांक्षा और आकाश हैं। तहसीलदार सवायजपुर मूसाराम थारू मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में पंचनामा भरवाया। हरपालपुर कोतवाल भगवान शरण वर्मा ने बताया कि घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।