फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lado short in 15 years

15 साल में कम हो गईं लाडो

Wed, 05 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 05 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lado short in 15 years
गर्ल चाइल्ड - फोटो : प्रतीकात्मक
पढ़ने व सुनने में भले ही अटपटा लगे लेकिन नवरात्र के दिनों में मां की भक्ति में लीन जिलेवासियों को देवी शक्ति से ही गुरेज है। लिंगानुपात जहां 1000 के सापेक्ष 868 पर सिमटा है। वहीं बेटियों की जन्म दर को भी 899 पर ही संकुचित कर दिया गया है। जबकि यही जन्मदर वर्ष 2001 में 914 थी। कहना गलत न होगा कि 15 साल में जिलेवासियों ने बेटियों के साथ सौतेला रूख अपना रखा है। 
विज्ञापन


नवीन सरकारी आकंड़ों की मानें तो 2011 जनगणना में जिले की आबादी 40 लाख 92 हजार 845 है। जिसमें एक हजार पुरुषाें के सापेक्ष स्त्रियों की संख्या 868 अंकित की गई है। जिससे साफ जाहिर है कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का हक देने वाला यह समाज अभी भी जन्म में ही बराबरी का दर्जा नहीं दे पाया है तो आगे उम्मीद क्या की जाए। हैरानी की बात ये है कि वर्ष 2001 की जनगणना में जन्म की बात करें तो बेटियाें की संख्या 1000 बेटों के सापेक्ष 914 थी। जो लगातार घटती जा रही है और अब 899 पर आकर ठहर गई है। 
विज्ञापन


कड़े किए जाएंगे नियम- डीएम
डीएम विवेक वार्ष्णेय का कहना है कि यह जिला ही नहीं पूरा प्रदेश इस विषय पर चिंतित है। सेक्स रेसियो में यदि कमी लगातार आती जा रही है तो उस संबंध में विभाग से जानकारी लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनगणना बताती है कि जिले में कन्या रूपी देवी की है कमी
वर्ष 2001 की जनगणना के बाद वर्ष 2011 में हुई जनगणना के बाद जनसंख्या तो सात लाख से अधिक बढ़ गई। लेकिन पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों की संख्या कम रही। पुरुष जहां 22 लाख चार हजार 264 रहे। वहीं महिलाओं की संख्या 18 लाख 87 हजार 116 रही। इसके अलावा जीरो से छह वर्ष की बच्चियों की संख्या भी लगातार गिरती जा रही है।

इंसेट
यह है जिले में जीरो से छह वर्ष के बालक व कन्याएं 
ग्रामीण क्षेत्र 
तहसील          बालक          कन्याएं 
शाहाबाद        55711           50217
सवायजपुर      39913           35381
हरदोई          80986           73413
बिलग्राम        43829           40032
संडीला         99032           75326

इंसेट 

शहरी क्षेत्र में यह है बालिकाओं का हाल 

शहरी क्षेत्र         बालिका
शाहाबाद          5569      
पिहानी            2758
गोपामऊ          1283
हरदोई            11528 
पाली              1387
सांडी              1998
बिलग्राम           588
माधौगंज           2304
मल्लावां           2371
कुरसठ            345
कछौना पतसेनी    995
बेनीगंज            537
संडीला            3725
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed