{"_id":"6197e7afa89cb8363d2ff593","slug":"lac-of-staff-24-hour-pathology-service-effected-hardoi-news-knp6649597115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की कमी से 24 घंटे जांच के आदेश पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की कमी से 24 घंटे जांच के आदेश पर ब्रेक
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथालॉजी में काम करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से जिला अस्पताल में पैथोलॉजी और एक्स-रे की सुविधा 24 घंटे देने का निर्णय मेडिकल कालेज की प्राचार्य ने किया है। लेकिन स्टाफ की कमी के कारण यह निर्णय परवान नहीं चढ़ पा रहा है। रात में पैथोलॉजी की सुविधा न मिलने को लेकर सवाल किए जाने पर प्राचार्या ने स्टाफ बढ़ाने के निर्देश सीएमएस को दिए हैं।
डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मरीज बढ़ने से पैथोलॉजी की जांचें भी बढ़ीं हैं। जांच के लिए नमूने सुबह आठ से 11 बजे के बीच लिए जा रहे थे। इसके कारण ग्रामीण इलाकों से देरी से आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी।
इसका पता चलने पर मेडिकल कालेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने पैथोलॉजी और एक्स-रे की व्यवस्था 24 घंटे जारी रखने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके दोनों ही सुविधाएं 24 घंटे नहीं मिल पा रहीं हैं। दरअसल पैथोलॉजी में एक पैथोलॉजिस्ट, दो लैब कर्मी, तीन ऑपरेटर काम कर रहे हैं। 24 घंटे संचालन के लिए कम से कम इतने ही और कर्मचारी चाहिए। प्राचार्या ने बताया कि पैथोलॉजी में नए पैरा मेडिकल स्टॉफ व चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। बताया कि शनिवार से सभी कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगनी शुरू हो जाएगी।