फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Labourer dies after being hit by a roadways bus

Hardoi News: रोडवेज बस की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 06 Dec 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Labourer dies after being hit by a roadways bus
फोटो-16- मनसुख। फाइल फोटो
संडीला। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के सड़क पार करने के दौरान घटना हुई है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुसलमानाबाद निवासी मनसुख (37) संडीला औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करते थे। वह मुरारनगर में किराये के मकान में रहते थे। शनिवार सुबह पत्नी लक्ष्मी के साथ मजदूरी करने निकले थे। पत्नी लक्ष्मी के मुताबिक, संडीला जाने के लिए दोनों लोग ऑटो पर सवार होने को सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान हरदोई की तरफ से आई रोडवेज बस ने मनसुख को टक्कर मार दी।

घटना में मनसुख गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रही पत्नी बाल-बाल बच गई। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनसुख को संडीला सीएचसी भिजवाया। यहां मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-16- मनसुख। फाइल फोटो

फोटो-16- मनसुख। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed