{"_id":"57b4af654f1c1bd0596eb93c","slug":"labour-trapped-between-two-trucks-killing-the-helper","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों के बीच फंसकर लेबर, खलासी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों के बीच फंसकर लेबर, खलासी की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालुपर/हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में कुसुमखोर पुल के पास दो ट्रकों के बीच दबकर हेल्पर और मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। हादसा दलदल में फंसे ट्रक को दूसरे ट्रक से टोचिंग करके निकालते समय हुआ। मृतक इटावा और फर्रुखाबाद जिले के निवासी थी।
विज्ञापन
इटावा के थाना चौबिया के ग्राम गोेपालपुर निवासी सौरभ (40) पुत्र रामगोपाल ट्रक पर खलासी था। वह मंगलवार को इटावा से गिट्टी लादकर हरदोई आ रहे ट्रक पर था। अरवल थाना क्षेत्र में कन्नौज की सीमा पर गंगा नदी पर निर्माणाधीन कुसुमखोर पुल के पास पीछे से आ रहे वाहन को साइड देने के प्रयास में चालक ने ट्रक को किनारे किया तो पहिये कीचड़ में फंस गए। चालक संतोष ने वहां से गुजर रहे दूसरे ट्रक में टोचिंग करके निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
हेल्पर सौरभ व गिट्टी उतारने के लिए मौजूद मजदूर रामू (26) पुत्र सुरेंद्र निवासी चाचीपुर थाना राजेपुर फर्रुखाबाद ट्रकों के बीच में खड़े होकर साइड बता रहे थे। दोनों ट्रकों के बीच में फंसकर हेल्पर संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामू व उसका भाई शंभू (26) घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर डाक्टरों ने रामू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन