फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   laborer hanged himself

Hardoi News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 27 Feb 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 27 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
laborer hanged himself
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव रसूलवा मजरा भटपुर में रविवार की दोपहर एक मजदूर का शव घर के अंदर छत में पंखा के छल्ले से लटका हुआ मिला। पुलिस मृतक के भाई रंजीत की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रसूलवा गांव निवासी रंजीत ने बताया कि बड़े भाई अर्जुन गौतम (25) मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। अर्जुन की पत्नी प्रियंका 15 दिन पहले अपने मायके चक सैदापुर थाना माल लखनऊ गई थी। घर पर अर्जुन अकेले था। रविवार को अर्जुन के घर के दरवाजा नहीं खुले तो मृतक की बड़ी मां कलावती ने कमरे में झांक कर देखा तो अर्जुन का शव बिलजी के तार से लटका मिला। मृतक के डेढ़ माह का एक बेटा विशाल है। जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक की मां राजवती लखनऊ में मजदूरी करती है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई रंजीत की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed