फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laborer dies after falling into boiling pot of juice

Hardoi News: खौलते रस की कढ़ाई में गिरकर मजदूर की मौत

Sat, 06 Jan 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling into boiling pot of juice
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में एक गन्ना क्रशर में काम करते वक्त मजदूर खोलते रस की कढ़ाई में जा गिरा। गंभीर हालत में उसे शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंबारी निवासी तन्नू (20) अपने भाई महेंद्र के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के क्रशर पर मजदूरी करता था। महेंद्र के मुताबिक, चार जनवरी को तन्नू खौलते हुए रस से मैली निकालते समय कढ़ाई में गिर गया था। आनन-फानन उसे कढ़ाई से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी पर क्रशर के मालिक और परिजन भी मौके पर आ गए। इलाज के लिए शाहजहांपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर शुक्रवार को लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तन्नू का विवाह आठ माह पहले ही हुआ था। ससुराल भी गांव में ही है। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि क्रशर पर काम करते समय मजदूर कढ़ाई में गिरा था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed