{"_id":"6661ed1b9ca9e7a83e07b81b","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-train-hardoi-news-c-213-1-hra1001-115424-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
बेनीगंज। बालामऊ-सीतापुर रेललाइन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर पैदल ही अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा निवासी प्रकाश (48) पुत्र गणेशी अपने साढ़ू के यहां भभूतीखेड़ा गांव पैदल जा रहे थे। सीतापुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से प्रकाश की मौत हो गई। पत्नी पूनम ने बताया कि घर से बुधवार की शाम को भभूतीखेड़ा जाने के लिए निकले थे, लेकिन रात करीब 10 बजे पुलिस ने मौत की जानकारी दी।
प्रकाश के चार पुत्र हैं। प्रकाश दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि ट्रेन से कटने की जानकारी रेलवे के गार्ड ने दी थी। आधार कार्ड से शव की पहचान हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।