{"_id":"61d5e48d520b4e622005098b","slug":"laborer-died-due-to-cold-athroli-news-ali282398544","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः ठंड से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः ठंड से मजदूर की मौत
विज्ञापन
रमेश चंद्र शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : ATHROLI
गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सरकार की ओर से भेजे गए कंबल कई स्थानों पर पात्रों तक नहीं पहुंच रहे हैं। मंगलवार की रात तहसील क्षेत्र के गांव भवीगढ़ में एक मजदूर की ठंड में ठिठुरकर मौत हो गई। खास बात यह है कि उक्त मजदूर की गरीबी का हवाला देते हुए उसका नाम कंबल पाने की सूची में लिखकर ग्रामीणों ने दिया था।
गांव भवीगढ़ निवासी रमेश चंद शर्मा (65) पुत्र ज्वाली प्रसाद मजदूर थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थीं। उनकी शादी भी नहीं हुई थी। अकेले ही अपने पुराने कच्चे मकान में रहते थे। गांव निवासी जयेश शर्मा ने बताया कि तहसील में कार्यरत हलका लेखपाल को रमेश को कंबल दिए जाने की मांग की थी, लेकिन रमेश को कंबल नहीं मिला। मंगलवार की देर शाम वह अपने घर में जमीन पर बोरा बिछाकर सो गए। बुधवार की सुबह उसी जगह पर उनका शव जमीन पर पड़ा था। जयेश शर्मा के अनुसार रमेश की मौत ठंड से हुई है। लेखपाल को इस बाबत सूचना दी गई लेकिन वह मौके पर जांच करने नहीं पहुंचे। बाद में परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
- इस तरह की जानकारी मुझे नहीं मिली है। यदि पात्र व्यक्ति तक कंबल नहीं पहुंचा है तो ये गलत है। लेखपाल से मामले की जानकारी की जाएगी।
- उषा सिंह, तहसीलदार, अतरौली।