फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   KV fuse and isolator were replaced at the city substation, power was cut for nine hours

Hardoi News: सिटी उपकेंद्र पर बदले गए केवी फ्यूज व आइसोलेटर, नौ घंटे गुल रही बिजली

Sun, 24 Aug 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
KV fuse and isolator were replaced at the city substation, power was cut for nine hours
हरदोई। सिटी उपकेंद्र पर केवी फ्यूज व आइसोलेटर समेत अन्य उपकरणों को बदला गया।
विज्ञापन

इस कारण उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुबह साढ़े नौ बजे से बंद रही। करीब नौ घंटे तक बिजली न होने का असर व्यापार समेत घरों के कामकाज पर पड़ा। नौ घंटे तक बिजली न होने से इन्वर्टर भी ठप हो गए। उपकेंद्र से पोषित कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र की बिजली भी आंशिक रूप से प्रभावित रही।
पुराने हो चुके बिजली उपकरणों को बदलने के लिए रविवार को सिटी उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य कराया गया। विद्युत कार्य खंड लखनऊ से आए अभियंता और कर्मचारियों ने नुमाइश चौराहा स्थित 33 केवी सिटी उपकेंद्र पर 33 केवी फ्यूज, वीसीवी, सीबी व आइसोलेटर बदले। पूर्व सूचना के आधार पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक शटडाउन लेना था लेकिन सुबह बारिश होने और टीम के देर से पहुंचने के कारण कार्य साढ़े नौ बजे के बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन

ऐसे में प्रस्तावित समय शाम पांच बजे बिजली नहीं आई। काम पूरा करने के बाद शाम साढ़े छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। इस बीच उपकेंद्र से जुड़े अशराफ टोला, वंशीनगर, घंटाघर, सुभाषनगर, आजादनगर, कौशलपुरी, बोर्डिंग हाउस, महात्म गांधी मार्ग, सिनेमा रोड, राम दत्त चौराहा रोड की आपूर्ति बंद रही। इन्वर्टर तक बिजली न होने से ठप हो गए। व्यापार और घरों के कामकाज पर असर पड़ा। उपखंड अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण काम देर से शुरू हुआ। इस कारण बिजली आने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक घंटे बंद रहा सांडी रोड उपकेंद्र
हरदोई। मन्नापुरवा स्थित यार्ड में काम होने के कारण सांडी रोड व गुरगुज्जा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति एक घंटे तक बंद रही। दिन में करीब 11:26 बजे बिजली चली गई थी। काम पूरा होने के बाद 12:34 बजे बिजली आई। इस बीच उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। उधर, सिटी उपकेंद्र पर काम चलने से कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रही। (संवाद)



पेड़ गिरने से आठ घंटे ठप रहा पिहानी उपकेंद्र
पिहानी। हरियावां के पास पेड़ की डाल गिरने से 33 केवीए लाइन ठप हो गई। इससे पिहानी उपकेंद्र से जुड़े सभी आठ फीडर की बत्ती गुल हो गई। अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह लाइन ठप होने पर सब स्टेशन पर कर्मियों ने पेट्रोलिंग की तो हरियावां के पास लाइन पर पेड़ की डाल गिरी मिली। शाम साढ़े पांच बजे इसे दुरुस्त कर तकरीबन आठ घंटे के बाद सप्लाई बहाल की जा सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed