{"_id":"575da8f64f1c1b293e11bb69","slug":"krishna-had-declared-a-month-later-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी घोषित नहीं हुई श्रीकृष्ण की सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद भी घोषित नहीं हुई श्रीकृष्ण की सेना
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों के बावजूद जिले की कार्यकारिणी सात जून बीत जान के एक हफ्ते बाद भी जिलाध्यक्ष की फाइलों से बाहर नहीं आ पाई। जिसके चलते जिला कार्यकारिणी में जगह पाने वालों के सब्र का पैमाना छलकता नजर आ रहा है। वहीं, जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय कमेटी के समक्ष सूची रखने के लिए 15 जून की तिथि निर्धारित किया जाना बताया है।
विज्ञापन
संघ की विचारधारा के श्रीकृष्ण शास्त्री 11 मई को भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए थे। प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें सात जून तक नई जिला कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया था। जातीय गुणाभाग और सभी गुटों को नई टीम में समायोजित करने की माथापच्ची में एक महीने बाद भी श्रीकृष्ण की नई सेना तैयार नहीं हो पाई है। अध्यक्ष ने पहले सात जून फिर 12 जून को कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही थी लेकिन ये दोनों ही तारीखें निकल गईं और टीम का एलान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
अध्यक्ष अब 15 जून को टीम घोषित होने का दावा कर रहे हैं। अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री का कहना है कि नई टीम की सूची पहले क्षेत्रीय कमेटी के सामने रखी जाएगी। उसकी मुहर लगते ही घोषणा कर दी जाएगी। दो दिन पूर्व अध्यक्ष लखनऊ गए थे लेकिन व्यस्तता के कारण क्षेत्रीय टीम से जिला कार्यकारिणी के नामों पर चर्चा नहीं हो पाई थी। 15 जून को क्षेत्रीय टीम ने टाइम दिया है, उसी दिन कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
गुटबाजी में उलझी नई टीम
दरअसल जिले में भाजपा कई गुटों में बंटी है। कुछ पुराने हैं तो कुछ नवोदित गुट हैं। इन गुटों में कई नेता खुद को वरिष्ठतम मानते हैं, इस कारण शास्त्री को समायोजन करने में दिक्कत आ रही है। नई टीम में जातीय संतुलन और महिलाओं की भागीदारी का भी ध्यान रखना है।
दो लोगों को मिलने लगीं बधाइयां
अभी नई टीम घोषित नहीं हुई लेकिन दो नेताओं को बधाइयां मिलने लगी हैं। भाजपाई ही नहीं अन्य लोग भी इन नेताओं को नई टीम में शामिल होने की बधाइयां दे रहे हैं।