फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kotedar to report on performance

कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज करने को प्रदर्शन

Tue, 26 May 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 26 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kotedar to report on performance

कोटेदार और उसके भाई के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट

विज्ञापन
दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर टोडरपुर के कोठिला सरैया के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।

कलक्ट्रेट में एकत्र ग्रामीणों में शामिल तेजपाल ने बताया कि उनके गांव का कोटेदार फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर दुकान का संचालन कर राशन की कालाबाजारी करता है। उसकी मां दूसरी जगह एक अन्य राशन की दुकान का संचालन करती हैं। आरोप लगाया कि दोनों दुकानों पर राशन की कालाबाजारी में गांव के कोटेदार का साथ उसका भाई देता है।

बताया कि दोनों राशन की दुकानों का 73 बोरी सरकारी अनाज पिछले सप्ताह थाना बेहटा गोकुल की पुलिस ने एक व्यापारी और उसके वाहन चालक से बरामद कर दोनों को जेल भेजा था। मामले में पूर्ति निरीक्षक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई, पर कोटेदार और उसके भाई पर भी रिपोर्ट दर्ज होना अत्यंत जरूरी है।

ग्रामीणोें ने कोटेदार को बदलने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप जल्द कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर श्रीपाल, रामआसरे, पुत्तूलाल, जय जयराम, खुशीराम, सत्येंद्र, धुन्ना, सतीश, बाबूराम, वंशीलाल, रामस्वरूप, बलवीर, बुद्धी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed