फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   korona se pihani nagar palika adhya kanidhan

कोरोना संक्रमित पिहानी नगर पालिकाध्यक्ष का निधन

Mon, 29 Jun 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
korona se pihani nagar palika adhya kanidhan
दिल्ली में कोरोना के कारण मृत हरदोई के पिहानी नगर पालिकाध्यक्ष हाजी साजिद अंसारी की फाइल फोटो। स? - फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भर्ती कोरोना संक्रमित पिहानी नगर पालिकाध्यक्ष हाजी साजिद अंसारी का सोमवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पिहानी कस्बे में शोक छा गया। हाजी साजिद अंसारी को शायरी लिखने और पढ़ने का भी शौक था और कई बार अलग-अलग मंचों पर उन्होंने कलाम भी पेश किए थे।
विज्ञापन

पिहानी नगर पालिकाध्यक्ष हाजी साजिद अंसारी (67) 13 जून को पिहानी स्थित आवास पर डायबिटीज के कारण बेहोश हो गए थे। उनके कारोबारी पुत्र जमाल साजिद ने उन्हें 14 जून को अपने पास दिल्ली बुला लिया था। दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई। पुत्र जमाल साजिद ने बताया किएक सप्ताह पहले कराए गए कोरोना टेस्ट में पिता पॉजिटिव मिले थे। गत बुधवार को हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। सोमवार शाम दिल्ली में ही हाजी साजिद अंसारी की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी जुबैदा, तीन पुत्र जमाल साजिद, तारिक और आदिल हैं। पांच बेटियां जेबा, नाजिया, शमीमा, आफिया और साफिया हैं। हाजी साजिद अंसारी 2017 में हुए निकाय चुनाव में पहली बार पिहानी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। पहले ही चुनाव में उन्होंने तत्कालीन नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सईद को 1632 वोटों से हराया था। हाजी साजिद की पहचान जरूरतमंदों की मदद करने वाले इंसान के तौर पर भी थी। कोरोना संकटकाल में हुए लॉकडाउन के दौरान उन्होंने पुत्र जमाल साजिद के जरिए पिहानी नगर क्षेत्र में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी राशन किटों का वितरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed